सोनू सूद होंगे स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन 3 के फ़ाइनल के मुख्य अतिथि, SBP की फाउंडर व सीइओ सना सूरी की घोषणा
सोनू सूद होंगे स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन 3 के फ़ाइनल के मुख्य अतिथि, SBP की फाउंडर व सीइओ सना सूरी की घोषणा
मुम्बई. 9 मार्च 2026.
भारत की पहली महिला प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रमोटर सना सूरी ने मुंबई मे हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 28 मार्च को होने जा रहे एसबीपी 3 के ग्रांड फाइनल का पोस्टर लॉन्च किया. मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले भव्य समारोह के सेलेब्रिटी गेस्ट सोनू सूद होंगे. इस अवसर पर प्रोफ़ेशनल बॉक्सर ताहिर खुरम, स्पॉन्सर अमित पाटिल, को फाउंडर सोहम पाटिल और पीयूष पाटिल, बॉक्सर मंजोत, जसकर्ण सिंह भी उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि विख्यात मॉडल, टेलीविज़न अभिनेत्री, इन्टरनेट सेंसेशन सना सूरी भारत की ऐसी पहली और एकमात्र महिला हैं जो
प्रोफेशनल मुक्केबाजी
की प्रमोटर हैं. स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन (SBP) की फाउंडर और सीइओ सना सूरी ने यह नाम और शोहरत बनाने के लिए इंडस्ट्री में 17 साल कड़ी मेहनत की है। वहीँ ताहिर खुरम एक प्रोफेशनल बॉक्सर हैं और सना सूरी के पति भी हैं, जो अपने दमदार फाइटिंग स्टाइल और रिंग में अपनी धांसू मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। वह हाई-इंटेंसिटी फ़ाइट और मज़बूत नॉकआउट एबिलिटी के लिए मशहूर हैं. वह अपने देश अफगानिस्तान का रिप्रेज़ेंटेशन करते हैं और इंटरनेशनल प्रोफ़ेशनल बॉक्सिंग इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं जहां उनके हाथो में भारत और अफगानिस्तान दोनों के झंडे होते हैं.
स्पॉन्सर अमित पाटिल ने कहा कि सोनू सूद से हम उनके सोशल वर्क की वजह से जुड़े हैं. कोरोना काल के दौरान और बाढ़ में उन्होंने काफी सहायता कार्य किया. जब उन्होंने सुना कि हम लोग बॉक्सिंग को एक लेवल पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि “मैं इस मे आप लोगों का सपोर्ट करूंगा और फ़ाइनल मुकाबले के दिन मैं खुद हाजिर रहूंगा.”
सना सूरी ने कहा कि मैं सोनू सूद के साथ पहले एक शो कर चुकी हूं. वह इतने जमीन से जुड़े इंसान हैं कि एहसास नहीं होता कि आप इतनी बड़ी पर्सनालिटी के बग़ल में खड़े हो. उनके अंदर जरा भी एटिट्यूड नहीं है. जब हम उनके ऑफ़िस में गए तो वहाँ भी वह एक साधारण इंसान की तरह मिले और कहा कि वह बॉक्सिंग को सपोर्ट करेंगे. मैं सोनू सूद का दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ इस पहल के लिए.”
प्रोफेशनल बॉक्सर ताहिर खुरम ने कहा कि इस्राइल ईरान युद्ध के कारण हमारा आयोजन प्रभावित हुआ है क्योंकि 4 बेहतरीन फाइटर ईरान से आने वाले थे मगर अब वह इसमे शामिल नहीं हो सकेंगे मगर एसबीपी 3 मे कई देशों के बॉक्सर भाग ले रहे हैं भारत के भी कई अच्छे मुक्केबाज हिस्सा लेंगे.”
उन्होंने सना सूरी द्वारा आयोजित मुम्बई के सबसे बड़े प्रो बॉक्सिंग इवेंट की तारीफ की और इस खेल को प्रमोट करने के लिए सना के माध्यम से उठाए गए इस कदम की हौसला अफजाई की. लोग सिर्फ क्रिकेट की ओर ध्यान देते हैं जबकि मुक्केबाजी जैसे खेलों की ओर विशेष तव्वजो देने की जरूरत है.
सना सूरी ने कहा कि सोनू सूद, ब्राइट आउटडोर मीडिया सहित काफी लोगों का सपोर्ट हासिल रहा है. SBP 3 जियो टीवी, हैथवे सहित 8 चैनल्स पर लाईव प्रसारित किया जाएगा जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है और मुक्केबाजी पसन्द करने वालों के लिए अच्छी बात है.”
