सीए की परीक्षा में नियामतपुर के छात्र-छात्राओं में लहराया परचम

0

सीए की परीक्षा में नियामतपुर के छात्र-छात्राओं में लहराया परचम

 

नियामतपुर । नियामतपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट के विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस संबंध में बताया जाता है कि नियामतपुर के व्यवसाई संजय डोकानिया की पुत्री सानू डोकानियां पहले ही प्रयास से का की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है । वहीं नियामतपुर के ही एक अन्य व्यवसाई हरि डोकानियां के दो सगे भाई श्रेय डोकानिया तथा सुजल डोकानिया ने एक साथ सीए की फाइनल परीक्षा में पास कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है । इसे लेकर नियामतपुर मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सचिन बालोदिया ने सीए में पास हुए सभी तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि अब नियामतपुर के छात्र-छात्राओं में भी सीए के प्रति पढ़ाई में लग्न काफी बढ़ा है । जिसका परिणाम यह है कि अब अन्य जगहों की तरह हर बार परीक्षा में नियामतपुर से भी छात्र-छात्राएं सीए की पढ़ाई कर सफलता हासिल कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि नियामतपुर मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर सम्मान समारोह का आयोजन कर इन्हें सम्मानित किया जाएगा ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *