Mithaani अपहरण

 

“एक बेबस मां के आंसू… एक लाचार पिता की सिसकियां… और 9 दिनों से लापता एक 19 साल की मासूम बेटी! आज पूरे 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन jamui ki चकाई की रहने वाली कशिश कुमारी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, आंखें पथरा चुकी हैं, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई और जांच के नाम पर अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है। आखिर कहाँ गई कशिश ? क्या है mithani पेट्रोल पंप के सीसीटीवी का रहस्य? आइए आपको बताते हैं पूरी हकीकत।”

“मामला jamui ke चकाई निवासी 19 वर्षीय कशिश कुमारी का है। जो अपने बहन के घर 1.5 माह पहलें आई थी । कुछ दिनों बाद यही pados ki प्रियंका से दोस्ती हुई

अपनी सहेली प्रियंका साव (उम्र 16 वर्ष) के पास गई थी या उसके संपर्क में थी। तारीख थी 31 मई 2026, दिन के करीब 11 बजे… इसी वक्त से कोशिश कुमारी अचानक गायब हो जाती है। घरवाले परेशान होकर हर जगह ढूंढते हैं, और थक-हारकर अगले ही दिन यानी 1 जून 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। लेकिन आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।”

• ​”इस पूरे मामले में एक बहुत बड़ा और गंभीर मोड़ तब आया जब परिवार ने अपनी पड़ोसी लड़की प्रियंका साव पर गंभीर आरोप लगाए। आरोपों के मुताबिक, पड़ोसी लड़की प्रियंका साव अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके कोशिश कुमारी की बात ‘सुधिर पासवान’ नाम के लड़के से करवाती थी। सुधिर पासवान, जो कि रामअवतार पासवान का पुत्र है, इस वक्त शक के घेरे में है। परिजनों का सीधा आरोप है कि इस साजिश के पीछे सुधिर पासवान और प्रियंका साव का हाथ हो सकता है।”

“जांच के दौरान एक अहम सुराग नियामतपुर के ‘रानीशायर पेट्रोल पंप’ के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिल सकता है। परिजनों को उम्मीद है कि अगर पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच करे, तो कोशिश कुमारी के गायब होने का सच सामने आ सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि घटना के 9 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन हरकत में क्यों नहीं दिख रहा? क्यों एक मां-बाप को अपनी बेटी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं?”

आज एक परिवार पूरी तरह टूट चुका है। बेटी की सुरक्षा को लेकर हर कोई डरा हुआ है। हमारी आप सभी दर्शकों से हाथ जोड़कर अपील है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह बात आला अधिकारियों और प्रशासन तक पहुंचे और कोशिश कुमारी को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ निकाला जाए। अगर आपके पास भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। इस मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *