मंत्री अजय पोद्दार ने कुल्टी की सड़क का निरीक्षण किया ।

0

मंत्री अजय पोद्दार ने कुल्टी की सड़क का निरीक्षण किया ।डॉ अजय Poddar

कुल्टी । राज्य के पथ निर्माण एवं पीएचई मंत्री डॉ.अजय कुमार पोद्दार ने कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार के साथ नव निर्मित सड़क का निरीक्षण बीते देर शाम को किया । मंत्री डॉ.अजय पोद्दार ने कुल्टी स्टेशन से थाना मोड़ तक पक्की सड़क का पुनः निर्माण को लेकर सेल के ईडी को बधाई दी । इस संबंध में बताया जाता हैं आसनसोल नगर निगम के नियामतपुर बोरो कार्यालय के अधीन 64 नंबर वार्ड के न्यू रोड जीटी रोड से लेकर नेहरु स्टेडियम होते हुए बुढ़िया नल बोहाल मोड़ तक सड़क का पक्कीकरण किया गया । इस सड़क का पक्कीकरण आसनसोल नगर निगम द्वारा करवाया गया हैं । जब कि यह सड़क सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन की हैं । सड़क का कुछ हिस्सा वार्ड नंबर 62 में भी आता हैं । न्यू रोड में सड़क उद्घाटन के समय सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार से विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि सड़क तो निगम द्वारा बनवा दी गई हैं । सड़क के किनारे बिजली की व्यवस्था सेल की ओर से किया जाय । जिसको लेकर ईडी ने आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में न्यू रोड के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करा दी जायेगी । वहीं डॉ.पोद्दार ने कहा कि वर्षा के मौसम में नयी सड़क का निर्माण नही किया जायेगा ।उन्होंने कहा कि जो सड़क जर्जर हो चुकी है । जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उस सड़क की मरम्मति की जायेगी । इस अवसर पर सेल के ईडी अनिल कुमार,एजीएम जिशान आदिल, अरूप मजूमदार,भाजपा नेता मनमोहन राय,आदित्य नारायण शर्मा,अमित केशरी,प्रेमनाथ पाण्डेय,महिला नेत्री कल्पना शर्मा परमिता पटनायक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *